लाल किले में पीएम मोदी ने किया बोस संग्रहालय का उद्घाटन

लाल किले में पीएम मोदी ने किया बोस संग्रहालय का उद्घाटन, नेताजी की कहानी को करेगा प्रदर्शित


सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले में सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन किया।


  नई दिल्ली। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले में सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस म्यूजियम में नेताजी के जीवन से जुड़ी चीजों को रखा गया है। बता दें कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती है जिस मौके पर पीएम ने म्यूजियम का उद्धाटन किया।



  दरअसल पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे सुभाष चंद्र बोस की याद में बने म्यूजियम का उद्घाटन किया और इसके बाद यहां पर मौजूद तमाम वस्तुओं का अवलोकन किया।


  आपको बता दें, बोस और आजाद हिंद फौज पर संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और आईएनए से संबंधित विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इसमें नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई लकड़ी की कुर्सी और तलवार के अलावा आईएनए से संबंधित पदक, बैज, वर्दी और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।



  आज से शुरू हुए इस म्यूजियम में सुभाष चंद्र बोस और आईएनए से संबंधित विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इस म्यूजियम में आजाद हिंद फौज के बारे में भी लोगों को जानकारी मिलेगी।


 इसके अलावा नेताजी पर बने म्यूजियम में सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और संघर्ष से जुड़ी तमाम चीजों रखी गई हैं। इस म्यूजियम की आधारशिला भी पीएम मोदी ने 21 अक्टूबर 2018 को रखी थी, जिसके बाद बुधवार को इसका उद्घाटन किया गया।