सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा हैं निरंतर पुनरीक्षण का कार्यक्रम
अरुण सिंह जौनपुर : मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए कभी भी चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी हो सकती है। विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई इस सीट पर मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से इस बार 20 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं। ऐसे में जीत हार के लिए यह मतदाता भी निर्णायक साबित होंगे। पूर्व में जहां मल्हनी विधानसभा में तीन लाख 41 हजार 881 मतदाता थे, अब वर्ष 2020 में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 62 हजार 365 हो गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए नामांकन से एक दिन पूर्व तक आवेदन किया जा सकता है। सभी विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निरंतर चल रहा
मल्हनी में जनसंख्या :-
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में अगर आबादी की बात करें तो यहां कुल आबादी करीब पांच लाख 39 हजार 527 होगी। इसमें पुरुषों की जनसंख्या दो लाख 67 हजार 969 हैं तो महिला जनसंख्या दो लाख 71 हजार 558 है। यहां पर कुल आबादी के सापेक्ष 64.30 फीसद मतदाता है।
एक नजर में मतदाता आकड़ा-
367 मल्हनी विधानसभा :-
वर्ष-कुल मतदाता-पुरुष-महिला-अन्य
2017-तीन लाख 41 हजार 881-एक लाख 78 हजार 144-एक लाख 63 हजार 719-18
2020-तीन लाख 62 हजार 362-एक लाख 88 हजार 993-एक लाख 73 हजार 354-18
बोले जिम्मेदार :-
सभी विधानसभा में निरंतर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए नामांकन से एक दिन पहले तक आवेदन कर सकता है। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार काम चल रहा है।
-राम प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी