मुंबई: पुलवामा आतंकी हमले ने देश को हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड के तमाम एक्टर इस पर लगातार अपना रियेक्शन दे रहे हैं। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड एकजुट होकर हमले के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। यही नहीं शहीदों को याद करते हुए बॉलीवुड 17 जनवरी को ब्लैक डे मनाएगा।
14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में उबल रहा है। इस हमले में 40 भारतीय सेना की जान गई हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर्स इस हमले के विरोध में लगातार अपना रियेक्शन दे रहे हैं। इस हमले के खिलाफ सबसे पहले अक्षय कुमार, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
हाल ही में यूपी जागरण डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक FWICE(फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज) की सभी सिने कर्मिचारियों की एक संस्था ने तय किया है कि वह रविवार को बॉलीवुड शहीदों की याद में और आंतकी हमले के विरोध में ब्लैक डे मनाएगा।
जिसके तहत दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच काम नहीं किया जाएगा साथ ही शहीदों के लिए एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। (FWICE) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने यूपी जागरण डॉट कॉम को बताया पश्चिमी भारत सिने कर्मचारी महासंघ ने ब्लैड डे मनाने का आग्रह किया है।
इस दौरान दो से चार बजे तक स्टूडियों , एडिट टेबल और शूट लोकेशन पर काम नहीं होगा। इस दौरान हम आतंकी हमले के खिलाफ अपनी एकजुटता को दिखाएंगे। बता दें कि सभी मुख्य ग्रुप के सदस्यों के साथ (FWICE) निंदा करने के लिए फिल्म सिटी (गोरेगांव, मुंबई) के बाहर इकट्ठा होंगे।
14 फरवरी को कश्मीर में हुए आंतकी हमला के बाद न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पाकिस्तान की निंदा की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना के निंदा करते हुए कहा है कि जवानों के हर एक एक खून का बदला लिया जाएगा।