थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा 90 शीशी अवैध देशी शराब तथा 53 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार
चौन्दौली, बीीयूरो - चौकी धरौली थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा सबईया मोड़े के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल (UP65 BC 7517) से 02 व्यक्तियों * 1- शशिकान्त राम पुत्र अन्तु राम निवासी सुखपुरा थाना मोहनियां जनपद भभुआ बिहार 2- सुनील कुमार राम पुत्र गरजू राम निवासी किशुनपुरा थाना भभुआ बिहार को 90 शीशी अवैध देशी शराब तथा धरौली इलिया मोड़ के पास से 02 व्यक्तियों 1- छोटू कुमार प्रसाद पुत्र गरजू प्रसाद निवासी किशुनपुरा थाना भभुआ बिहार 2- अशोक कुमार पुत्र राजेश्वर प्रसाद निवासी देवरिया थाना मोहनियां जनपद कैमूर भभुआ बिहार को 53 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब 8PM के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।