सहारनपुर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 50 पार, संख्या बढ़ने की संभावना
सहारनपुर- गांव -गांव धधक रहीं देशी शराब की भट्टियों ने कल सहारनपुर में अपना रंग दिखाया है। देशी शराब के जहरीली होने के कारण यहां के एक दर्जन गांव में बीते 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 24 लोगों का मेरठ के साथ सहारनपुर में इलाज चल रहा है। इनमें भी एक दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बनी है।
मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती सहारनपुर शराब पीडि़तों में चार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। यहां पर कुल 25 लोगों को भर्ती कराया गया था जिनमें से 13 की रात में मौत हो चुकी थी। यहां भर्ती 12 में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीली शराब प्रकरण में अब तक कुल 41 लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ मेडिकल के साथ ही सहारनपुर के कई अस्पतालों में शराब पीडि़तों का इलाज चल रहा है।
तेरहवीं के मृत्यु भोज में परोसी गई शराब से कल 12 गांवों के 36 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके बाद देर रात तक इनकी संख्या बढ़ती ही गई। तड़के तक 44 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी एक दर्जन की हालत गंभीर बनी है। दिल दहला देने वाली इस घटना से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का पूरा सिस्टम हिल गया। आइजी शरद सचान और मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी पहले जिला अस्पताल, इसके बाद प्रभावित गांवों में पहुंचे। मृतकों में ज्यादातर लोग दलित समाज से हैं। पुलिस ने अपनी ओर से गागलहेड़ी और नागल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सहारनपुर में कल सुबह थाना नागल के गांव उमाही में कई घरों में कोहराम मच गया। यहां ग्रामीण रोते-बिलखते परिजनों के पास पहुंचे तो पता चला कि जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई।