मसौली बाराबंकी,महेंद्र श्रीवास्तव। कावरियों का पहला जत्था सोमवार लोधेश्वर महादेवा पहुँच कर जलाभिषेक किया।
क्षेत्र के ग्राम ज्योरी निवासी पवन कुमार वर्मा की अगुवाई में दो दिन पूर्व साईकिल से बिठूर पहुँच कर जल लाकर सोमवार को जलाभिषेक किया। पवन वर्मा ने बताया कि विगत 13 वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हम लोगो का जत्था साईकिल से कानपूर बिठूर से लाकर बसन्त पंचमी के मौके पर महादेवा स्थित भगवान शिव के मंदिर पर जलाभिषेक करते है।
पवन वर्मा के साथ मसौली कटरा के विद्याप्रसाद , मुंजापुर मनोज कुमार कुड़वा संजय यादव , सहित 7 लोगो का जत्था शनिवार को साईकिल से जाकर गंगा जल लाकर जलाभिषेक किया।
मसौली चौराहे पर कावरियों के पहुँचे पहले जत्थे को श्यामाचरण गुप्ता, रमेश पण्डित, सावन वर्मा, शिव कुमार गुप्ता, शेरा गुप्ता आदि लोगो ने कावरियों के जत्थे का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हर हर महादेव के उदघोष से इलाका गुंजाम्यन्न हो गया।