👤मालकिन ने करवाया किराएदार😱महिला का गैंगरेप, बलात्कारियों से करती थी 💰 डील*
पूर्वी दिल्ली में एक 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला मूल रुप से पश्चिम बंगाल की बताई जाती है। मामला पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी का है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ ये जघन्य अपराध करवाने वाली उसकी मकान मालकिन ही है। उसका आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया उसे उसकी मकान मालकिन ही लेकर आई थी। आरोपी महिला उन व्यक्तियों के साथ डील कर अपनी मजबूर किराएदार महिला का रेप करवाती थी।
महिला और रेपिस्ट आरोपी दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पूर्वी दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले साल सीलिंग के दौरान जब उनकी कंपनी बंद हो गई तो वे बेरोजगार हो गए। अक्टूबर 2018 में जब इस परिवार को पास किराया देने को पैसे नहीं थे तो मकान मालकिन ने पीड़िता महिला को अपने घर में काम करने का ऑफर दिया।
कुछ दिन के बाद मकान मालकिन ने उसे कहा कि वह उसके एक बिजनेसमैन साथी झील कुरेंझा के साथ उसके काम में हाथ बंटा सकती है। जब वह अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ वहां पहुंची तो उस महिला ने पीड़िता के हाथ से उसकी बेटी को छीन लिया और उस बिजनेस मैन के कमरे में उसे धक्का देकर अंदर भेज दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया।
बाद में उस मकान मालकिन महिला ने उससे कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बनवा लिया है, अगर वह पुलिस के पास जाएगी तो वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। उसने बताया कि रेप के बाद उसकी ब्लीडिंग शुरू हो गई तो उसे सेंट्रल दिल्ली में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यहां पर भी उसे एक कथित डॉक्टर से मिलवाया गया, वह उसे इलाज के बहाने एक कमरे में लेकर गया और उसके साथ दोबारा रेप किया गया। इसके बाद उस महिला ने कई व्यक्तियों से उसका रेप करवाया, यहां तक कि उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी एक बार उसके साथ गैंगरेप करवाया। अंत में पीड़िता ने परेशान होकर अपने पति को सारी बातें बताई जिसके बाद वे एक एनजीओ के माध्यम से पुलिस के पास गए। डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।