मसौली बाराबंकी,महेंद्र श्रीवास्तव। ग्राम मुंजापुर निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं बाबा जय गुरदेव के परमभक्त ठाकुर प्रसाद वर्मा का गुरुवार की देर शाम निधन हो गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई।
इस मौके पर नयाब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह के साथ पूर्व सपा विधायक रामगोपाल रावत,उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विकास खण्ड मसौली के ग्राम मुंजापुर निवासी 90 वर्षीय ठाकुर प्रसाद वर्मा कांग्रेस शासनकाल 1975 में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल में निरुद्ध रहे इमरजेंसी के दौरान 2 महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। स्व0 वर्मा बाबा जयगुरुदेव के परमभक्त थे। गुरुवार की देर शाम लोकतंत्र सेनानी ने अपने ही घर पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगो का जमवाड़ा लगा रहा। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तथा पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
पूर्व सपा विधायक रामगोपाल रावत ने शोकाकुल परिवार व स्व0 ठाकुर प्रसाद वर्मा के पुत्र लालजी वर्मा, अमरसिंह वर्मा, भारत लाल वर्मा एव धर्मराज को इस दुखद घडी में सांत्वना दी
अंतिम संस्कार के मौके पर नयाब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल अंकित यादव, उपनिरीक्षक विजय सिंह राठौर, ग्राम प्रधान प्रेमचन्द्र वर्मा, अशोक यादव, भगौती प्रसाद, एडवोकेट सुशील कुमार, लोकतंत्र सेनानी सुरेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, चंद्रेश वर्मा रामसुमिरन वर्मा ,शम्भू दयाल, गजेन्द्र वर्मा सहित भारी संख्या में लोगो ने इमरजेंसी के योद्धा ठाकुर प्रसाद वर्मा को नम आँखों के साथ अंतिम विदाई दी।