*गर्लफ्रेंड 👫के परिवार वालों को नहीं था प्यार 😱मंजूर, लड़के को घर में घुसकर जिंदा 🔥जलाया*
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक 18 वर्षीय युवक को जिंदा आग के हवाले करने के एक हफ्ते बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने आग के हवाले किया था। यह दर्दनाक घटना बड़ौत तहसील के एक गांव की है। मृतक की पहचान चांद कुमार को तौर पर हुई है।
चांद कुमार के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शुरू में मामले में मामला दर्ज नहीं किया। मीडिया द्वारा शुक्रवार को इस मामले की रिपोर्ट किए जाने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार, चांद कुमार सुल्तानपुर हटाना गांव में अपने पड़ोसी में रहने वाली एक 17 वर्षीय पड़ोसी के साथ रिलेशनशिप में था। दोनों परिवार एक ही जाति से हैं लेकिन उसके बावजूद लड़की के परिवार वाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
टाइम ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चांद कुमार के पिता रामपाल का कहना है, 'लड़की के परिवार ने लड़के को उससे दूर रहने के लिए कई बार धमकी दी थी। हमने उसे मिलने के लिए मना भी किया। 29 जनवरी को लड़की ने लड़के को एक लेटर लिखा, जिसमें उसके लिए गहरा प्रेम व्यक्त किया गया। 31 जनवरी को जब लड़के की चाची के अलावा कोई भी घर पर नहीं था, लगभग छह लोगों ने घर में घुसकर लड़के को आग लगा दी।
मृतक के पिता ने कहा, 'हम लड़के को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को लड़के ने दम तोड़ दिया। पिछले हफ्ते हमने बड़ौत पुलिस स्टेशन में शिकायत दी लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हमने फोन पर चांद के मरने का बयान भी दर्ज किया।'
पुलिस ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। बड़ौत पुलिस स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर संजीव कुमार ने कहा, 'कोई हमारे पास शिकायत लेकर नहीं आया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लड़की द्वारा संबंध तोड़ने के बाद चांद ने आत्महत्या कर ली थी। जांच से यह भी पता चला कि जिस कमरे में लड़का जला था उसका दरवाजा अंदर से बंद था। लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कहा कि वे कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से ज्यादातर लड़की के रिश्तेदार हैं। एफआईआर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 147 (दंगा) के तहत दर्ज की गई है।' हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।