इस मुस्लिम देश में अदालतों ⚖की तीसरी आधिकारिक भाषा होगी हिंदी👌*
एक ऐतिहासिक फैसले में अबू धाबी ने हिंदी को अपनी अदालतों में इस्तेमाल की जाने वाली तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया है। ये अरबी और अंग्रेजी के साथ-साथ न्याय तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के लिए की गई पहल का हिस्सा है।
शनिवार को अबू धाबी न्याय विभाग (एडीजेडी) ने कहा कि उसने श्रम मामलों में अरबी और अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा को शामिल करके अदालतों के समक्ष बयान देने वालों को एक अतिरिक्त भाषा देकर सहूलियत पहुंचाई है। इसका मकसद हिंदी भाषी लोगों को मुकदमे की प्रक्रिया, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सीखने में मदद करना है।