प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति को बताता है। शुभ मुहूर्त का विचार आवश्यक है। अशुभ मुहूर्त यानी राहुकाल में कोई भी कार्य आरंभ मत करें। आज सूर्य मकर राशि में है। शनि धनु में है। चंद्रमा धनु में है। आज त्रयोदशी है। शिव जी की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आज चंद्रमा धनु राशि में है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। व्रत रहें। अन्न तथा तिल का दान करें। गरीबों में कम्बल तथा ऊनी वस्त्र का दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से सुख तथा संपदा में वृद्धि होगी। आज रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि है।
- तिथि- त्रयोदशी 09:19 pm तक फिर चतुर्दशी
- वार- शनिवार
- नक्षत्र- पूर्वा आषाढ़ 11:55 pm फिर उत्तरा अषाढ़ा
- करण- गरज 08:07am, वणिज
- माह- माघ
- पक्ष- कृष्ण
- सूर्योदय- 07:11 am
- सूर्यास्त- 06:11pm
- सूर्य राशि- मकर स्वामीग्रह- शनि
- चंद्र राशि- धनु स्वामीग्रह- गुरु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत- 12:19 pm से 01:03 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- प्रातः 09 से 10:30 बजे तक
मेष
करियर- कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स किसी खास बात को लेकर टेंशन में रहेंगे।
हेल्थ- भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है
वृष
करियर- कार्यस्थल और व्यापार में आपको मदद मिल सकती है। मन खुश रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन सिर्फ मेहनत वाला रहेगा। पुरानी मेहनत का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
हेल्थ- दिनभर की दौड़-भाग से बदन और सिर दर्द हो सकता है। थकान भी हो सकती है। आराम करें।
मिथुन
पॉजिटिव - आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी होगी। आपको पैसों की स्थिति में सुधार करने के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अन्य लोग आज आपके लिए बहुत मददगार और उपयोगी साबित हाे सकते हैं। आपने हाल ही के समय में जो मेहनत की है, आपको उसका फल भी जल्दी मिल सकता है। न्यायालयीन कामकाज में जीत मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
करियर- रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधिकारी आज खुश रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। आज सीनियर्स से सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई में भी मन लगेगा।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों के योग बन रहे हैं। खान-पान में सावधानी रखें।
कर्क
करियर- निचले वर्ग के लोगों से मदद और फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। पढ़ाई में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद ही सफल हो पाएंगे।
हेल्थ- छोटे रोगों को हल्के में न लें, परेशानियां बढ़ सकती हैं। नाक, कान में भी समस्या हो सकती हैं।
सिंह
करियर- बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पढ़ाई अच्छी होने का दिन है। मन लगेगा और आप खुश भी रहेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है।
कन्या
पॉजिटिव - आपने जो किया है, वह काम महत्वपूर्ण हो सकता है। सकारात्मक नजरिया आपके लिए मददगार भी साबित हो सकता है। लोगों से मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर दिन चुनौतियों के बावजूद आसानी से बीत जाएगा। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सकता है। पैसों के काम से छोटी यात्रा हो सकती है।
करियर- नौकरी में प्रदर्शन बेहतर करन की कोशिश रहेगी। टीचर या सीनियर से आपको मदद मिल सकती है। इंटरव्यू अच्छा रहेगा। पुराने दोस्त किसी जॉब के लिए आपकी मदद भी कर सकते हैं।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती है।
तुला
करियर- आपके कामकाज में या उनको करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में मन कम लगेगा। काम कम और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।
हेल्थ- आज सेहत थोड़ी ठीक रहेगी। परेशानियां खत्म हो सकती है।
वृश्चिक
करियर- पैसों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज बहुत सारा काम करना पड़ सकता है, लेकिन कामकाज से घबराएं नहीं।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है।
धनु
करियर- आज बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं । पुराना पैसा वापस नहीं मिल पाएगा। गंभीर विषय पढ़ें। नया विषय चुनने को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है।
मकर
पॉजिटिव - कोई बड़ा बदलाव भी आपके जीवन में हो सकता है। सोच-समझकर व्यवहार करना आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। आपके साथ होने वाली कुछ घटनाओं का पूर्वाभास आपको हो सकता है। धार्मिक कामकाज में भी खर्चा होने के योग हैं। नजदीकी लोगों से मदद मिल सकती है। लव लाइफ के मामलों मे सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर- दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगने से आप परेशान रहेंगे। खास मामलों में फैसले करना आपके लिए कठिन हो सकता है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। कोई न कोई चिंता भी रहेगी।
हेल्थ- पेट के रोग और मानसिक तनाव भी रहेंगे।
कुंभ
करियर- ज्यादा पैसा कमाने के लालच में आ कर शेयर-सट्टे में पैसा न लगाएं। पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट लेने से बचें। पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान हो सकती हैं। आंखों में भी परेशानी हो सकती है।
मीन
पॉजिटिव - चंद्रमा आज गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। जरूरी कागजात साथ रखें। सामाजिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं, पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपका समय ज्यादा कीमती रहेगा। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। नौकरी में प्रगति होगी। दोस्त आपको कुछ सलाह देंगे। आज पैसों और परिवार को लेकर आपकी सोच सही रहेगी। संतान से सुख मिल सकता है। विदेश में बसे लोगों को फायदा होगा। विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
करियर- नौकरी और बिजनेस में किसी से अनबन हो सकती है। नया काम सावधानी से शुरू करें। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- आलस्य छोड़ दें, वरना बड़ा नुकसान भी होने के योग हैं।