नई दिल्लीः भारत सरकार ने इस बार के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। देश भर में तमाम क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देने वाले नागरिकों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
शुक्रवार शाम जहां देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख के नामों का ऐलान किया। वहीं पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की लंबी सूची में कुछ खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को इस बार पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है।
पद्म भूषण की सूची में एक ही भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। दिग्गज पर्वतारोही बचेंद्री पाल को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अगर बात करें पद्म श्री पुरस्कारों की तो इस सूची में 8 भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। ये है पूरी लिस्ट..
सुनील क्षेत्री (फुटबॉल)
हरिका द्रोणवल्ली (शतरंज)
गौतम गंभीर (क्रिकेट)
अचंत शरथ कमल (टेबल टेनिस)
बजरंग पूनिया (कुश्ती)
प्रशस्ति सिंह (बास्केटबॉल)
अजय ठाकुर (कबड्डी)
बॉमबायला देवी लैशराम (तीरंदाजी)