अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम में से मुस्लिम शब्द हटाया जाय-सांसद सतीश गौतम
अलीगढ,अजय कुमार - बीजेपी के अलीगढ सांसद को है मुस्लिम शब्द से आपत्ति। मीडिया ने AMU सहित कई अन्य मुद्दों पर सांसद सतीश गौतम से बात की। AMU में मुस्लिम नाम हटाने पर सांसद ने कहा कि नाम अलीगढ यूनिवर्सिटी होना चाहिए।
मुस्लिम शब्द से लोगों को भावना गलत आती है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसा लगता है जैसे बहुत कैड़ा सा शब्द है मुस्लिम शब्द। मेरा मानना है की अलीगढ यूनिवर्सिटी होना चाहिए। एक अन्य सवाल बीएचयू में से हिन्दू शब्द भी हटना चाहिए पर कहा की आप दोनों शब्द लीजिये ,मुस्लिम बोलिये और हिन्दू बोलिये। मुस्लिम शब्द कुछ हार्ड सा लगता है ऐसा लगता है मुस्लिम, जबकि हिन्दू शब्द एक सॉफ्ट शब्द है। हिन्दू की एक भावना रहती है। हिंदुस्तान में हिन्दू रहना गलत नही है। हिंदुस्तान में हिन्दू नाम नहीं होगा तो क्या होगा। मेरे हिसाब से AMU से मुस्लिम शब्द हटना चाहिए।